Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मांडा प्रयागराज। रानी तालाब के पास पुनर्गठन पेयजल योजना के अंतर्गत लाखों की लागत से निर्मित पानी की टंकी पिछले दस वर्षों से शोपीस बनकर खड़ी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई, जिसके चलते ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का निर्माण वर्ष 2013-14 में पूरा हो गया था, लेकिन अब तक सप्लाई शुरू न होने से योजना का लाभ क्षेत्र के लोगों तक नहीं पहुंच सका है। गांव के कई हिस्सों में लोग आज भी हैंडपंप और निजी बोरिंग के सहारे पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पत्र लिखकर उठाई मांग
इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अधिवक्ता अखिलेश कुमार कनौजिया ने बुधवार को बीडीओ मांडा अनीश अहमद को पत्र लिखकर जलापूर्ति जल्द शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह योजना वर्षों से अधूरी पड़ी है। उन्होंने जल निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) महेंद्र कुमार को निर्देशित करने की अपील की है ताकि जल्द से जल्द सप्लाई शुरू कराई जा सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके।