डिजिटल साक्षरता से तकनीकी सशक्तिकरण को  मिलेगा बढ़ावा : डॉ. अजेय प्रताप सिंह

गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज समोधपुर में 62 विद्यार्थियों को किया गया टैबलेट वितरण
JAUNPUR NEWS: स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में बुधवार को कुल 62 लाभार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में  देश के सशक्तिकरण के लिए समय की जरूरत है। बताया कि इस कार्यक्रम से युवाओं में डिजिटल साक्षरता और तकनीकी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने डिजिटल जागरूकता और इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में सुलभता के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग और सावधान रहने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि रवनिया इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. प्रदीप दुबे ने नैतिक मूल्यों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और एकांकीपन के विषय पर विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से उपस्थित जनों को नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरित किया।अध्यक्षता  प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पांडेय, धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर राकेश कुमार यादव और संचालन डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों में प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ. आलोक प्रताप सिंह विसेन, डॉ. अविनाश वर्मा तथा डॉ. अवधेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *