2003 की मतदाता सूची उपलब्ध नही होने पर SIR पर लगे रोक: देवी प्रसाद चौधरी

आरोप:बीएलओ नही पहुंच रहे है घर-घर, नही कर रहे काम
MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पैदल मार्च कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को कलेक्टेªट में मांग पत्र सौपा। मांग पत्र में बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक लाख 62 हजार 486 पोलिंग स्टेशनों पर 15 करोड़ 44 लाख मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची के आधार पर 4 नवम्बर 2025 से SIR शुरू करने का निर्देश दिया है तथा बीएलओ घर-घर जाकर मतगणना प्रपत्र वितरित नही कर रहे है। जनपद मीरजापुर के विधानसभा मझवां 397, विधानसभा नगर 396, विधानसभा छानबे 395, विधानसभा चुनार 398, विधानसभा मड़िहान 399, क्षेत्र के 2003 की मतदाता सूची ज्यादातर बीएलओ के पास उपलब्ध नही है। वक्ताओं ने कहा कि 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध न होने से वैध मतदाताओं का नाम सूची से डिलिट हो जायेगा जो कि एक गम्भीर मामला है और ज्यादातर मतदाता मतदान करने से भी वंचित हो जायेंगे। यह लोकतंत्र की हत्या है तथा भारत निर्वाचन आयोग के नियम के विरूद्ध एवं निर्देशों का खुला उल्लंघन है। इस मौके पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष देवी चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी मांग करती है कि भारत निर्वाचन आयोग के नियम एवं निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची उपलब्ध कराया जाये जिससे वैध मतदाताओं को मतदाता सूची से डिलिट होने से बचाया जा सके और ज्यादातर बीएलओ जिन्हे बनाया गया है, वह क्षेत्र से गायब है। इन पर कार्यवाही की जाय। जिससे लोकतंत्र की रक्षा हो सके तथा भारत निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता तथा निष्पक्षता पर सवाल न खड़े हो सके।  इस मौके पर संतोष गोयल, सत्यप्रकाश यादव, डॉ0 शक्ति श्रीवास्तव, आशीष राय, अमरेश सोनकर, रविन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव, मेवालाल प्रजापति, दुर्गा प्रसाद सिंह, दीनानाथ प्रजापति, अनीष खान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *