Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रोफेशनल मीट (जिला सम्मेलन) का आयोजन कचहरी स्थित सिटी क्लब के सभागार में जिला उपाध्यक्ष व नपाध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी की अध्यक्षता में किया गया। जबकि मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय और डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। श्याम सुन्दर केसरी ने मुख्य अतिथि और मंचासीन जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और अपना समय मुख्य वक्ता को दिया। शंकर गिरी ने आत्मनिर्भर भारत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहे।कार्यक्रम में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, और अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया ने भी आत्मनिर्भर भारत के विषय पर संबोधित किया। सम्मेलन में अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय और संचालन जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में राजपति ओझा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रतन मिश्रा, चिन्तामणि पाण्डेय, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, जिलामंत्री डॉ0 सी0एल0 बिन्द, नितिन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आभा पटेल, सहित जिले भर से वरिष्ठ शिक्षकगण, अधिवक्तागण, व्यापारीगण और विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।