इलाहाबाद विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण कर छात्रों ने हासिल की जानकारी

KAUSHAMB NEWS: राजकीय हाईस्कूल मिश्रपुर डहिया में अध्ययरत छात्र छात्राओं को बस से ले जाकर  प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जहां पर छात्रों ने कक्षा से बाहर आकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कपूरचंद्र शुक्ला ने बताया कि पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में  छात्रों ने इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात प्रवेश से संबंधित जानकारी लिया। इसके साथ ही कुलपति कार्यालय, कुलसचिव कार्यालय, वित्त अधिकारी कार्यालय, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय सहित पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कक्षा कक्षाओं को देखा और उसके संबंध में शिक्षकों से जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद छात्रों को कंपनी गार्डन में स्थित आजाद प्रतिमा भी दिखाया गया। छात्र छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण कराए जाने को लेकर प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे भ्रमण से छात्रों को विषय को एक नए दृष्टिकोण से देखने और विभिन्न शिक्षण पद्धतियों और दृष्टिकोणों का अनुभव मिलता है। भ्रमण के बाद छात्र कक्षा में अधिक उत्साह और प्रेरणा के साथ लौटते है और विषय से गहरा जुड़ाव महसूस करते है। छात्र छात्राओं के साथ शैक्षिक भ्रमण में बच्चों के मार्गदर्शन के लिए प्रधानाचार्य के साथ साथ शिक्षिका बेबी कुमारी, आरती, अनामिका, प्रीती कुशवाहा, सीमा मौर्या, प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *