पिता पुत्र के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में चार के विरुद्ध केस

KAUSHAMB NEWS: मंझनपुर कोतवाली के थांभा गांव की शिवरानी पत्नी राम लखन ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की सुबह उसका पुत्र होरीलाल गांव के बाहर खेत की ओर शौच क्रिया के लिए गया था , इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने समरसेवल के पास रोककर उसे गाली गलौच करने लगे , शिवरानी का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी उसके पुत्र के साथ मारपीट करने लगे शोरगुल सुनकर पहुंचे उसके पिता राम लखन के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे , इस मारपीट में उसका पुत्र चोटिल हो गया । पीड़िता की शिकायत पर रामाधीन , कुलदीप , अमरावती व रामाधीन की पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *