Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMB NEWS: सिराथू तहसील के धुमाई गांव में पीड़ित की भूमिधरी जमीन में विपक्षी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया , पीड़ित के विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच करते हुए धमकी देने लगा , पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्यवाही की मांग की है । सिराथू तहसील के धुमाई गांव निवासी लालता प्रसाद पुत्र स्व दिरपाल ने बृहस्पतिवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह रोजी रोटी की सिलसिले में बाहर रहता है । लालता प्रसाद का आरोप है कि गांव में पड़ी भूमिधरी जमीन में गांव का एक विपक्षी अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया । लालता प्रसाद ने इस बात का विरोध किया तो विपक्षी गाली गलौच करते हुए झगड़े पर आमादा होकर दौड़ा लिया और धमकी देने लगा । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।