गंगा स्नान कर रही महिला श्रद्धालु को लगी ठंड, समाजसेवी ने कराया इलाज

KAUSHAMBI NEWS: शक्ति पीठ कड़ा धाम के कुबरी घाट गंगा स्नान के लिए आई महिला श्रद्धालु को अचानक ठंड लगने से तबियत बिगड़ने लगी मौके पर मौजूद समाजसेवी ने देखा तो महिला श्रद्धालु को इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां महिला की हालत में सुधार होने के बाद मां शीतला के दर्शन पूजन कराया । बताया जाता है कि चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावा निवासी रेनू चौहान पत्नी अनिल चौहान 30 वर्ष बृहस्पतिवार को रिश्तेदारों के साथ कड़ा धाम दर्शन पूजन के लिए के लिए आई थी , प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गंगा स्नान करते समय अचानक रेनू की तबीयत बिगड़ने लगी , आसपास मौजूद लोगो ने ठंड की आशंका जताते हुए घाट पर मौजूद समाजसेवी विनय कुमार पांडेय को सूचना दी जिसके बाद विनय पाण्डेय ने आनन फानन में महिला श्रद्धालु को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत में सुधार होने के बाद मां शीतला के मंदिर में दर्शन पूजन कराया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *