जिलाधिकारी ने की जल-जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा

KAUSHAMB NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान 309 ओवर हेड टैंक लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 201 ओवर हेड टैंक ही बनाये जाने व 353 ट्यूबबेल के सापेक्ष 345 ट्यूबबेल ही बनाये जाने एवं 216411 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 190805 ही गृह संयोजन प्रदान किए जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता, जल निगम से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एजेन्सी जे.एम.सी. एवं बाबा जी.ए.इन्फ्रा को ओवर हेड टैंक, ट्यूबबेल, पाइप लाइन बिछाने, गृह संयोजन एवं जलापूर्ति आदि कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने एजेन्सियों से कहा कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों को मानक के अनुसार शीघ्र ठीक करा दिया जाय। उन्हांने अधिशासी अभियंता, जल निगम को एजेन्सियों द्वारा किए जा रहें कार्यों की नियमित अनुश्रवण कर प्रगति सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाले एजेन्सी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *