जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र नवीन मण्डी अझुवा का किया आकस्मिक निरीक्षण

नियमानुसार पारदर्शी तरीके से किसानों से धान क्रय किया जाय:डीएम
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज धान क्रय केन्द्र नवीन मण्डी, अझुवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी प्रदीप कुमार पाण्डेय से केन्द्र पर धान के आवक, तौल, भण्डारण, बारदाना, उठान एवं किसानों को भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि नियमानुसार पारदर्शी तरीके से किसानों से धान क्रय किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर किसानों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था व पेयजल आदि आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखी जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी किसान को किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये। जिलाधिकारी ने धान क्रय रजिस्टर सहित आदि रजिस्टरों के अवलोकन के दौरान कुछ किसानों को निर्धारित समयावधि में भुगतान न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि में किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने दिनांक 06 नवम्बर को क्रय केन्द्र बन्द पाये जाने पर केन्द्र प्रभारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं मण्डी सचिव के अनुपास्थित पाये जाने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से कहा कि प्रतिदिन धान क्रय केन्द्र खुलें रहें तथा धान का उठान भी कराया जाय। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से पूॅछा कि धान के बिक्रय में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही, जिस पर किसानों ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या नहीं है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *