Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश, 12 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमें गठित
FATEHPUR NEWS: कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की 10 प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में “जीरो फेटैलिटी जनपद कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को कम करने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक घंटे के भीतर प्राथमिक उपचार अवश्य मिलना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दिशा में पुलिस विभाग की ओर से 11 थानों में 05 सदस्यीय 12 विशेष टीमें (क्रिटिकल कॉरिडोर टीम) गठित की गई हैं, जो दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई करेंगी। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित होटल व ढाबों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, राजमार्गों पर थर्मोप्लास्टिक पेंटिंग, साइनेज, लाइटिंग कार्य कराने तथा अवैध कट बंद करने के निर्देश एनएचएआई कानपुर/रायबरेली को दिए गए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट स्थलों की सफाई एवं झाड़ियां हटाने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना की स्थिति में एनएचएआई की एम्बुलेंस (हेल्पलाइन 1033) और स्वास्थ्य विभाग की 108 एम्बुलेंस के ऑपरेटरों को आपसी समन्वय बनाकर दुर्घटना स्थल तक शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई कानपुर/रायबरेली, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा समाजसेवी अशोक तपस्वी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।