एकारी गाँव के राजकीय विद्यालय में कैरियर मेला का आयोजन

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों ने सजाए भविष्य के सपने
FATEHPUR NEWS: हसवा विकास खंड के अंतर्गत स्थित राजकीय हाई स्कूल एकारी में गुरुवार को शासन के निर्देशानुसार कैरियर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ की गई।
मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्या ममता गुप्ता, मुख्य अतिथि विमल सिंह, राम उजागर शुक्ला और अवनीश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि विमल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपने जीवन का लक्ष्य भी तय करना चाहिए ताकि समय रहते सफलता प्राप्त की जा सके। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन का संदेश दिया। हेड कांस्टेबल राम उजागर शुक्ला ने बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि रास्ते में कोई परेशानी उत्पन्न करे तो सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर तत्काल मदद लें। प्रधानाचार्या ममता गुप्ता ने बच्चों से कहा कि अनुशासन से ही सफलता संभव है। शिक्षिकाओं शालिनी सिंह, प्रतिभा, मंजू और प्रियंका सिंह ने बच्चों को आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी। कैरियर मेले में बच्चों ने अपने-अपने सपनों को स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किया। कक्षा 10 की शालिनी देवी ने गृह उद्योग सिलाई, आस्था गौड़ ने शिक्षक, शीला देवी ने शेफ, ज्ञानती देवी ने पुलिस अधिकारी, सोनी ने गायिका, उत्कर्ष ने फोटोग्राफर, समीर शाह ने बैंक मैनेजर, कुलदीप ने मूर्तिकार, नैंसी ने डांसर, लक्ष्मी देवी ने ब्यूटीशियन, इल्म ने वकील, मोहिनी ने डॉक्टर, नून सभा ने नर्स और अंजलि ने खिलाड़ी बनने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में से मुकेश, अंजलि विश्वकर्मा, शिवकुमार, शमसी, पूनम, वंदना, नैंसी, शिवांशी, लवकुश और आस्था को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता गुप्ता, मुख्य अतिथि विमल सिंह, हेड कांस्टेबल राम उजागर शुक्ला, अवनीश सिंह, शिक्षिका प्रतिभा, शालिनी, प्रियंका सिंह, मंजू सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *