मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी मदरसों को निर्देशित किया समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा वर्ष 2026 की मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत साहू ने जनपद के सभी आलिया एवं उच्च आलिया मदरसों को समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षाएं 1 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। श्री साहू ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त मदरसे यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित अवधि में अपने विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र मदरसा पोर्टल पर भर दिए जाएं। आवेदन के दौरान किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या की सूचना तत्काल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आवेदन की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट विभाग को भेजी जाए और पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न किया जाए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने चेतावनी दी कि आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *