मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत गुरुवार को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में यह अभियान प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चलाया गया। टीमों ने पंपलेट बांटकर महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के बारे में बताया गया। इसके साथ ही सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों — वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 — की जानकारी देकर उनके उपयोग का डेमो भी दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *