पशु आरोग्य मेला हरदासपुर में हुआ आयोजित

FATEHPUR NEWS: देवमई विकास खंड के हरदासपुर गांव में बकेवर पशु अस्पताल की ओर से एक दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास खंड स्तरीय पशु आरोग्य मेला’ का आयोजन किया गया। मेले में पशु अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रदीप सिंह ने पशुपालकों को खुरपका-मुंहपका, पाचन कमजोरी एवं पशुओं में होने वाली अन्य सामान्य बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए दवाएं और मिनरल मिक्सर पाउडर भी वितरित किए। मेले में पशुपालकों को कृमिनाशक दवाएं भी दी गईं तथा पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। इस अवसर पर वेटरनरी डॉक्टर प्रदीप सिंह, फार्मासिस्ट सुरजीत कुमार सहित अन्य स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *