Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: खजुहा विकास खंड के रामपुर कुन्हू डेरा और रणमस्तपुर गांव के बीच रिंद नदी (खरर्उवा घाट) पर बनने वाले पुल का गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 15.54 करोड़ रुपये (1554.11 लाख) की लागत से बनने वाले इस पुल के तैयार होने के बाद आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी। ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वर्ष 2023 में रणमस्तपुर से नरैचा के बीच पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी, लेकिन भारतीय किसान यूनियन ने कार्यस्थल परिवर्तन की मांग को लेकर धरना दिया था। किसानों का कहना था कि यदि पुल कुन्हू डेरा मार्ग पर बनाया जाए, तो इससे यमुना तटवर्ती गांवों को अधिक लाभ मिलेगा। शासन ने किसानों की मांग स्वीकार कर कार्यस्थल परिवर्तन की मंजूरी दे दी थी। इससे रनमस्तपुर, रामपुर, गगौली, धौकलपुर, मौहारी, गाँजर, कस्बा जाफरगंज, डाडा सहिमलपुर, डाडा अमौली, भारतपुर, बहादुरपुर, गहरुखेड़ा, मंसूरपुर, मोहकमपुर, घसिला डेरा, हबीबपुर, अंगनाखेड़ा, बिदौर, सैमसी, कुन्हू का डेरा, अजमतपुर, दरियापुर, कटरा, नरैचा आदि गांवों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक एस.पी. सिंह, सहायक अभियंता संदीप राज, पूर्व प्रमुख सुतीक्षण सिंह गौतम, संदीप सिंह चौहान, सोनू सिंह चंदेल, पिंटू निषाद, राममूरत प्रजापति, धर्मेश सिंह, गुड्डू तिवारी समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।