Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) जनपद के भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री/मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम , खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग राकेश सचान जी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। इससे दौरान विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, डीएम विपिन कुमार जैन उपस्थित रहे। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, जल जीवन मिशन, निराश्रित गोवंश संरक्षण, गोवंश टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, युवा स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए सर्वे कार्य त्रुटि रहित ढंग से किया जाए, कोई भी पात्र आवास योजना सर्वे से न छूटे, उन्होंने गोवंश संरक्षण केंद्रों पर पर्याप्त हरे चारा एवं भूसे की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया, कहा कि सड़कों पर छुट्टा जानवर न दिखे यह सुनिश्चित किया जाए। सीएम युवा उद्यमी अभियान के तहत लाभार्थियों को ऋण प्रदान किए जाने में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए, कहा कि बैंक सरकार की महत्वाकांक्षी स्वरोजगार योजनाओं में ऋण प्रदान किए में गंभीर रहे, छोटी मोटी कमियों पर लाभार्थियों के ऋण आवेदन पत्र निरस्त न किए जाए। कमियों को दूर कराते हुए ऋण प्रदान किए जाए। महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150वीं जयंती पर प्रत्येक जिलों में 100 एकड़ में औद्योगिक पार्क की स्थापना हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्र प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा की सभी अधिकारी अपने दायित्व का अच्छे से निर्वहन करें एवं सरकार की सरकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे, जनप्रतिनिधिगण व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र में भव्य एकता पदयात्रा में सम्मिलित हुए।
यह पदयात्रा विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम के नेतृत्व में बहादुरापुर (सिरसिया) पंचायत भवन से शुभारंभ हुई,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवतीगंज स्थित भगवती आदर्श विद्यालय खेल मैदान,धर्मपुर में सम्पन्न हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र,युवा,किसान और महिलाएं शामिल हुए,जिन्होंने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भगवती आदर्श विद्यालय खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को डबल इंजन की सरकार ने अभियान के रूप में बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया है। एकता पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और जन-जन को जोड़ना है। सरदार पटेल ने आजादी से पहले कई आंदोलनों का नेतृत्व किया था। सन 1928 में बारदोली आंदोलन के माध्यम से किसानों के हक की लड़ाई लड़ी, जिसके बाद उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली। आजादी के बाद सरदार पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया। उनकी सोच आत्मनिर्भर और एकजुट भारत की थी, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी मेला’ जैसे अभियानों के माध्यम से हर जिले में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन दिया है। आज भारत दुनिया के सामने आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर उभरा है। आज दुनिया भारत पर टैरिफ लगाकर दबाव बनाना चाहती है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी किसी के सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाकर विश्व मंच पर भारत की ताकत साबित की है। इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम ने कहा कि आजादी के बाद हैदराबाद और जूनागढ़ जैसी रियासतों को बिना युद्ध किए भारत में मिलाने में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाना,सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिसे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पूरा किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने मजबूत इच्छाशक्ति एवं दृढ़निश्चय से अखंड भारत का निर्माण किया। युवाओं को सरदार पटेल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, जिला संयोजक वरुण सिंह मोनू, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, मीडिया संयोजक अवधेश पांडेय, यात्रा संयोजक संदीप उपाध्याय, जिलेदार पांडे, रामकृपाल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।