Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से जायजा लिया और लापरवाह कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जताई।जिलाधिकारी ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें मनोज कुमार, सोनू और सुनील दत्त शर्मा अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने जन औषधि कक्ष, औषधि भंडारण कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, एक्स-रे कक्ष, जनरल वार्ड और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला में जिलाधिकारी ने कर्मियों से कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी ली।उन्होंने मातृ सुरक्षा केंद्र कक्ष का भी निरीक्षण किया, जहां बताया गया कि अब तक 25 गर्भवती महिलाओं का एचआरपी किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं से नियमित फीडबैक लिया जाए और जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसव के बाद दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि समय से उनके खातों में भेजी जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे स्वास्थ्य केंद्र परिसर का भी भ्रमण किया। इस दौरान खुले में रखे ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने के लिए उस पर जाली लगाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय एमओआईसी शोहरतगढ़, संबंधित चिकित्सक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।