Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को तहसील नौगढ़ क्षेत्र के ग्राम धेनसा स्थित बूथ संख्या 349 और 350 के मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ द्वारा भरे गए गणना प्रपत्रों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ गणना प्रपत्र की दो प्रतियां मतदाताओं को उपलब्ध कराएं तथा फॉर्म भरने में उन्हें मार्गदर्शन भी दें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बीएलओ मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र एकत्रित करेंगे और प्राप्ति रसीद देना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने गणना प्रपत्र की दोनों प्रतियों को भरकर हस्ताक्षर करें, नवीनतम फोटो लगाएं और फॉर्म बीएलओ को सौंपते समय रसीद अवश्य लें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गणना फार्म को समयबद्ध रूप से ऑनलाइन कराया जाए ताकि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी और सटीक तरीके से पूरा हो सके।