दिल्ली कार धमाका पीड़ितों को श्रद्धांजलि, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने शांति सभा की

SIDHARTHNAGAR NEWS: डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भड़रिया बाजार में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में दिल्ली कार धमाके के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक शांति सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद, प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव अरशद खुर्शीद, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, डॉ. बख्तियार उस्मानी, अशोक गुप्ता, अफसर अहमद, बब्बू जैसवाल, रियाज़ मनिहार, हकीकुल्लाह, तन्वीर अहमद बब्लू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली कार धमाके में निर्दोष लोगों की जान गई है और सरकार को पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *