Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी ने बलरामपुर जिले के मझगवां गांव में एक निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 90 सीमावर्ती लोगों की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। यह आयोजन 13 नवंबर, 2025 को किया गया था। यह शिविर 50वीं वाहिनी स.सी.ब. बलरामपुर की “ई” समवाय त्रिलोकपुर के अंतर्गत सीमा चौकी के मझगवां गांव में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिद्धार्थ ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने 34 पुरुषों, 37 महिलाओं और 19 बच्चों सहित कुल 90 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी गईं। इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ का स्मरणोत्सव भी मनाया गया। ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ मिलकर राष्ट्रगीत का गायन किया।
कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल की ओर से इंस्पेक्टर कुणाल कुमार, सब इंस्पेक्टर गंगाधर और अन्य जवान उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया।