Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दूसरा साथी घायल; पोस्टमार्टम के लिए भेजा
LAKHIMPUR KHERI NEWS: खुटार रोड मार्ग पर गुरुवार को सुबह करीब 12:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में शाहगढ़, पीलीभीत निवासी आरिफ अली की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर उनके साथ बैठे मुरादपुर निवासी पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। आरिफ अली और पप्पू अपनी बाइक से नथुनिया गांव जा रहे थे। तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
घायल पप्पू ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वे कुछ देख नहीं पाए और बेहोश हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया।डॉक्टरों ने जांच के बाद आरिफ अली को मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। आरिफ अली के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला लखीमपुर खीरी भेजा गया है।