अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत,दो गंभीर घायल

LAKHIMPUR KHERI NEWS: अमीर नगर पुलिस चौकी से आगे स्थित मालती देवी पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे  ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए, ट्रक ने एक बाइक सवार को भी  चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार सावान खां पुत्र महीश खां अपने साथी आदिल खां पुत्र जाबिर खां के साथ अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से डीजल  लेने के लिए जा रहा था ।दोनों युवक ट्रक की चपेट में आकर गहरी खाई में जाकर मोटरसाइकिल सहित ट्रक के नीचे दब गए जिससे बाइक पर बैठे आदिल खां पुत्र जाबिर खान(18) निवासी मोहम्मदपुर गंभीर रूप से घायल हो गये । सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से  मोहम्मदी भेजा गया जहां डॉक्टर ने आदिल को मृत घोषित कर दिया। तथाघायलों का इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंभी चीनी मिल को गन्ना सप्लाई करके वापस आ रहा ट्रक अमीर नगर मालती देवी पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से भीड़ गया जिससे कि ट्रैक्टर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। मोहम्मदपुर निवासी सावान खां  पुत्र महीश खां अपने साथी आदिल खान पुत्र जाबिर खान के साथ मालती देवी पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा था वह भी ट्रक की चपेट में आकर ट्रक के नीचे मोटरसाइकिल सहित दब गये।भोगियापुर निवासी जीवनलाल शर्मा अपने महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली से अपना गन्ना भरकर कुंभी चीनी मिल को जा रहे थे ,निकट मालती देवी पेट्रोल पंप  अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी ,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएससी मोहम्मदी भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *