Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण, बेटियों को मिलेगा आधुनिक और सुरक्षित शिक्षण माहौल
LAKHIMPUR KHERI NEWS: जिले की बेटियों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही वे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवन में शिक्षा ग्रहण करेंगी। गुरुवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने विकास खंड लखीमपुर खीरी के कोरैय्या जंगल स्थित निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने भवन निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और मानकों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का कार्य इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद आगामी शैक्षणिक सत्र से बालिकाएं नए भवन में शिक्षा ग्रहण करेंगी।सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं,बल्कि बेटियों के सपनों और आत्मनिर्भरता की नींव है।हमारा प्रयास है कि यहां उन्हें हर वह सुविधा मिले,जो उनके उज्ज्वल भविष्य का रास्ता बनाए।