निवेशकों से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का संवाद, हर बाधा का होगा त्वरित निस्तारण

औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में तेजी लाने के दिए निर्देश, निवेशकों के चेहरे खिले
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गुरुवार को जिले में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने एवं निवेश के अनुकूल वातावरण सृजित करने के उद्देश्य से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जीबीसी 4.0 के तहत निवेशकों के साथ बैठक की। बैठक में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह व उपायुक्त (उद्योग) उज्जवल सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान डीएम ने जीबीसी 4.0 के अंतर्गत जिले में इकाइयों की स्थापना हेतु निवेश करने वाले निवेशकों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निवेशकों को हर संभव प्रशासनिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।डीएम ने निर्देशित किया कि जिन इकाइयों की स्थापना लंबित है, उन्हें शीघ्र फैसिलिटेट करते हुए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए।राज्य सरकार की मंशा है कि निवेश को बढ़ावा देकर जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित हों और स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो। सरकार की मंशा है कि हर निवेशक को ऐसा माहौल मिले, जहां उद्योग लगाना मुश्किल नहीं, बल्कि आसान और लाभकारी हो। निवेशकों का हर कदम पर प्रशासन साथ देगा। उद्योग लगेंगे तो रोजगार बढ़ेगा, और जिले की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *