Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शहर उत्तरी विधानसभा में निकाली गई एक भारत आत्मनिर्भर भारत एकता पदयात्रा
PRAYAGRAJ NEWS: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म तिथि पर गुरुवार को भाजपा प्रयागराज द्वारा शहर उत्तरी विधानसभा में एक भारत आत्मनिर्भर भारत एकता पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का प्रारंभ लक्ष्मी टाॅकिज चौराहा कटरा से हुआ। कर्नलगंज तिराहा, आनंद भवन, बालसन चौराहा ,तिकोना पार्क (तिरंगा पार्क) चौराहा, पानी की टंकी तिराहा अल्लापुर होते हुए सरदार पटेल संस्थान अलोपीबाग में पदयात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए डीजे पर देशभक्ति धुन व गानों पर झूमते हुए लोगों ने वन्देमातरम, भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें के गगन भेदी नारे लगाए। पदयात्रा के दौरान अपने उद्बोधन में शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वह व्यक्तित्व हैं जिन्होंने 561 रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की एकता का मजबूत ढांचा खड़ा किया यह पदयात्रा उन्हें समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पी हैं। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज हम एक सशक्त और एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़े हैं। शहर उत्तरी विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाते हुए देश निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया पूरे देश में आयोजित यह पदयात्रा उस भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। पदयात्रा में बड़ी संख्या महिलाएं, छात्र छात्राएं, स्काउट गाइड के विद्यार्थी, समाजसेवी आदि शामिल रहे। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, विनोद प्रजापति, डॉ शैलेष पांडेय, राजू पाठक, विश्वास श्रीवास्तव, अरुण पटेल, पार्षद सोनिका अग्रवाल, आशीष द्विवेदी, विजय श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्रा राघवेंद्र कुशवाहा, राम जी शुक्ला, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, राजेश गोंड, दीप द्विवेदी, अनुज कुशवाहा, अंगद पटेल, विजय पटेल, अजय सिंह, पार्षद आशीष द्विवेदी, सोनिका अग्रवाल, विश्वास रावत, अजय आनंद, अवनीश तिवारी, भोला सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मंजेश श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।