पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को कछवां थाने में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने दो अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन छात्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। यह घटना 10 नवंबर 2025 को श्री गांधी विश्वविद्यालय इंटर मीडिएट कॉलेज कछवां के मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय पदयात्रा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इस कार्यक्रम में विभिन्न इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। 2 किलो मीटर तक पदयात्रा भी निकाली गई थी। पदयात्रा के दौरान कुछ छात्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में अखिलेश यादव और डिंपल यादव के समर्थन में नारे भी लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में दो अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *