Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नैनी, प्रयागराज — बेथनी कान्वेंट स्कूल, नैनी में आयोजित चार दिवसीय इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन आज हुआ। फाइनल मुकाबले में बेथनी कान्वेंट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टैगोर पब्लिक स्कूल को 2–0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
डीपीएस स्कूल ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में सेमेस्टर ग्लोबल स्कूल को 3–2 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर एवं नगर के प्रथम नागरिक श्री गणेश केशरवानी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मृत्युंजय राव परमार (गेस्ट ऑफ ऑनर) उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, टीम स्पिरिट और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सिस्टर डॉ. शमिथा के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नाज़िया शेख ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया। फाइनल मुकाबले में बेथनी कान्वेंट स्कूल के अक्षत और आर्यन एडविन ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई।
विशेष पुरस्कार:
🏅 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – हुसैन (बेथनी कान्वेंट स्कूल)
🥇 टॉप गोल स्कोरर – आर्यन एडविन (बेथनी कान्वेंट स्कूल)
🥅 बेस्ट गोलकीपर – सार्थक (बेथनी कान्वेंट स्कूल)
कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद सबिर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट ने छात्रों में टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना को नई दिशा दी है। वाइस प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेसी खेल शिक्षक दीपक कुमार मोहम्मद साबिर प्रीति सिंह ऋचा पांडे अमृता ,साहित सभी शिक्षक उपस्थित रहेकार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।