भवम और वर्मा क्लब का मुकाबला टाई

फोटो-एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिलते देवेश मिश्र

एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
PRAYAGRAJ NEWS: एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में वर्मा क्लब और भवम क्लब के बीच खेला गया उद्घाटन मुकाबला टाई रहा। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में भवम क्लब ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 121 रन (हनी सिंह 42, आदित्य राज सक्सेना 26 नाबाद, रौनक राय 19, अर्थ सोनकर 2/21, गौरव यादव /1/11, अंश शुक्ला 1/17) बनाए। जवाब में वर्मा क्लब की टीम ने भी 25 ओवर में 7 विकेट पर 121 रन (श्रेयांश शुक्ला 38 नाबाद, संस्कार सिंह 32, हरिओम 19, हनी सिंह 1/25) बनाए। मैच में राहुल सिंह व शिशिर मेहरोत्रा अंपायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कोच देवेश मिश्र और भवम योग संस्थान के संस्थापक सरोज योगी ने किया। आयोजन सचिव श्यामू भारतीय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, उत्तम कुमार, शिवाश्रय कनौजिया, उमेश पांडेय, मुकेश सक्सेना, संजय पाल, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *