जनता की सुरक्षा के मद्देनजर विंध्याचल थाना प्रभारी ने चलाया चेकिंग अभियान

MIRZAPUR NEWS: विंध्याचल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने शनिवार की रात में अचानक चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग अभियान के दौरान होटल रजिस्टर, रेलवे स्टेशन, ढाबा, गंगा घाट, सदर मार्केट, बंगाली चौराहा और मंदिर परिक्षेत्र में यातायात की जांच की गई। इसके अलावा, रैन बसेरा में ठहरे राहगिरों से पूछताछ कर आधार आईडी कार्ड चेक किए गए। इस अभियान का उद्देश्य जन रक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित करना था। पुलिस की कार्यशैली को देख श्रद्धालुओं और आमजन ने सुरक्षा महसूस की और प्रशंसा की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। इस अभियान में धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा और पुलिस फोर्स भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *