Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 125 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 18 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एडीएम एनजी विजेता और एएसपी ऑपरेशन के संयुक्त निर्देशन में हुआ। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि इस दौरान सीओ सिटी विवेक जावला ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें बीडीओ छानबे, पहाड़ी, सिटी, सीओ चकबंदी, तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह और सभी आपूर्ति निरीक्षक शामिल थे। इन अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस अवसर पर एसडीएम सदर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनका त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से हो, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।