मड़िहान विधायक ने प्रोजेक्ट प्रवीण का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार के लिए शिक्षा

MIRZAPUR NEWS: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलहरा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रोजेक्ट प्रवीण का शुभारंभ हुआ। पूर्व मंत्री और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि कौशल विकास से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास तेज़ी से आगे बढ़ेगा। इस कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य धनंजय कुमार सिंह, कौशल विकास एमआईएस अचल कुमार सिंह और मंडल महामंत्री राजकुमार दुबे सहित कई शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *