भगवान बिरसा मुंडा की बनाई गई जन्मतिथि

KAUSHAMB NEWS: सिराथू क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज देवखरपुर में प्रकृति के संरक्षक स्वतंत्रता सेनानी गरीब शोषित और जनजातियों के मसीहा भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। बच्चों को जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य संजय भद्र ने बताया कि भगवान बिरसा की 150 वीं जयंती की जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही आदिवासी समाज में कुरीतियां, अशिक्षा, अंधविश्वास आदि को दूर करते हुए शिक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत होने की अलख जगाई। उन्होंने अंग्रेजों के द्वारा लागू की गई जमींदारी और राजस्व व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष की लड़ाई लड़ी। हमारी भावी पीढ़ी को उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षक कोमल कुमार यादव, परितोष त्रिपाठी,  आलोक रंजन, श्याम बाबू, प्रीतेश कुमार, संजय कुशवाहा, विमला देवी व किरन देवी आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *