बैग लेस डे पर बच्चों ने सीखा मिट्टी के खिलौने बनाना

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में शनिवार को बच्चों ने बैग लेस डे कार्यक्रम के अंतर्गत मिट्टी से खिलौने बनाने की प्रक्रिया की सीखा। प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को बैग लेस डे के अंतर्गत साल में 10 गतिविधियों में से पहले गतिविधि के अनुसार शनिवार को बच्चों से मिट्टी के खिलौने बनाने का कार्य व निर्माण कराया गया। आज हुए इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र  छवि कुशवाहा, अर्पिता देवी, गुड़िया देवी, खुशी देवी, आसमां, राज कश्यप, विमलेश ने प्रतिभाग किया। शिक्षक ने कहा कि बैग लेस डे से बच्चों के शिक्षण गतिविधियों में भी सहायता मिलती है। इन व्यावसायिक शिक्षा से मिट्टी से बने खिलौने, लकड़ी से बने फर्नीचर कार्य से बच्चों के अंदर आत्मनिर्भर बनने की क्षमता का विकास होता है। इसके अतिरिक्त बच्चों को इलेक्ट्रीशियन व मेकेनिकल आदि की जानकारी आद्योगिक कालेज का भ्रमण भी कराकर जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *