Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMB NEWS: बाल दिवस के अवसर पर पीएमश्री विद्यालय चिल्लाशहबाजी में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिस पर शिक्षिका अंजली शर्मा ने कहा कि “बाल दिवस पर बच्चों ने लगाई खुशियों की प्यारी दुकान,
हर स्टॉल पर चमकी उनकी मेहनत और मीठी मुस्कान।।”
शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने दुकान नंबर 1 से लेकर दुकान नंबर 8 तक अलग-अलग और आकर्षक स्टॉल लगाए। हर कक्षा ने अपनी कल्पना और मेहनत से अलग-अलग एवं अनोखी दुकानें तैयार कीं, जहाँ बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों की खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
हर दुकान पर बच्चों ने अपनी तैयारी को बड़े ही सुंदर और समझदारी भरे तरीके से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने सभी दुकानों का निरीक्षण किया, बच्चों की मेहनत की सराहना की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दुकानों में कक्षा 8(कक्षाध्यपिका यूसरा राशिद अंसारी)को प्रथम,कक्षा 2 (कक्षाध्यपक अंजली शर्मा,कृष्ण कुमार)को द्वितीय एवं कक्षा 6 (कक्षाध्यपिका दीपा पुरवार)को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए। इस कार्यक्रम ने बच्चों को टीमवर्क, रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति का बेहतरीन अवसर दिया। विद्यालय परिवार बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति पर गर्व महसूस करता है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।