कैरियर गाइडेंस मेले में रोजगार अवसरों की दी गई जानकारी

KAUSHAMBI NEWS: राजकीय हाईस्कूल मिश्रपुर डहिया  में कैरियर गाइडेन्स कार्यकम मेले का  आयोजन किया गया। नोडल शिक्षिका ने   छात्र/छात्राको को विज्ञान से संबंधित रोजगार के अवसरों व   उपलब्धियों  के बारे मे बताया। कार्यक्रम में  भुवनेश्वर दत्त मिश्रा  पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल मोहम्मदाबाद फतेहपुर ने छात्र छात्राको को अनुशासन व  कैरियर के मध्य संबंध, स्कूल के प्रधानाचार्य कपूर  चन्द्र शुक्ल ने  आर्थिक क्षेत्र में कैरियर के विविध आयाम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया  । कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित उपस्थित अभिभावकों ने भी भी प्रतिभाग किया और अपने अनुभवों को छात्रों से साझा किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रीति कुशवाहा ने किया।  कार्यकम में विद्यालय के शिक्षिका बेबी कुमारी, भारती, सीमा मौर्या, अनामिका,  प्रतीक्षा श्रीवास्तव  व  संजय कुशवाहा सहायक अध्यापक  पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज देवखरपुर का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *