सेंध काटकर चोरों ने पार किया नकदी व जेवरात, जाँच में जुटी पुलिस

KAUSHAMB NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के चकसैनी गाँव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर के अंदर घुस गए और घर में रखा लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना किसी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सैनी पुलिस जांच में जुटी । सैनी कोतवाली के हिसामपुर माढ़ो गांव निवासी मीना देवी पत्नी सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि उसने चक सैनी में किराने क़ी दुकान खोल रखी है वो दो हफ्ते पहले ही यहां सिफ्ट हुवे थे,शुक्रवार देर शाम वो परिवार सहित दुकान व घर में ताला लगाकर अपने ससुराल हिसामपुर माढ़ो चली गई थी। शनिवार सुबह ज़ब वो घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर सहम गई। घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 5 लाख नकदी सहित कीमती जेवरात एवं बेटियों के लिए बनवाए गए जेवर चोरी हो गये है । घर में सारा सामान इधर-उधर पड़ा देख घर में कोहराम मच गया । पीड़िता मीना देवी ने सैनी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि चोर शुक्रवार शनिवार क़ी रात घर की छत में लगे दरवाजे से घुसे थे और कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर चोरी क़ी है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई । सूचना मिलते ही सैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना जांच शुरू क़ी । पुलिस ने बताया कि 4 से 5 दिन पहले ही यह परिवार यहां पर शिफ्ट हुए है, कमरे में केवल एक सूटकेस और कुछ सामान यहां पर  लाये हैं, तीसरी मंजिल के दरवाजे के बगल में वायरिंग का एक छोटा सा छेद है जिससे कुंडी खोलना नामुमकिन है, कहीं कुछ टूटे-फूटे का निशान नहीं है, आखिर एक सूटकेस में कोई पांच लाख रूपये और इतने कीमती गहने कैसे रखेगी यह सोचने का विषय है घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी,फिलहाल  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के खुलासे तक पहुंचा जा सके ।  गाँव के लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *