सीमांकन पत्थर गड़ी उखाड़ने व धमकी के आरोप में एक के विरुद्ध केस

KAUSHAMB NEWS: सैनी कोतवाली के चंदेलन का पुरवा में सीमांकन पत्थर गड़ी उखाड़ने व मेड तोड़ खेत में मिलाने के आरोप में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विपक्षी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है । सैनी कोतवाली के गंनपा का मजरा चंदेलन का पुरवा निवासी ख़ुन्नू लाल पुत्र बेनी ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके खेत में लगे सीमांकन पत्थर को एक विपक्षी ने उखाड़कर फेंक दिया और मेड को तोड़कर अपने खेत में मिलाकर आलू की फसल बो दिया जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा , पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने मलाक पचम्बा रघुनाथपुर निवासी देवी चरन के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *