गौ सेवा पुनीत कार्य: सीडीओ

सावित्री गौशाला के संस्थापक के पुण्यतिथि के अवसर पर गोबर व जैविक उत्पादों की गोष्ठी में हुई चर्चा
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नं पांच में स्थित सावित्री गौशाला में शनिवार को गौशाला के संस्थापक स्व महेश कुमार पाण्डेय की पुण्यतिथि के अवसर पर गोबर जैविक उत्पादों को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित मौजूद अतिथियों ने स्व महेश कुमार पांडेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गोबर व जैविक उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए उन्होंने आगे कहा कि गौ सेवा एक पुनीत कार्य है । कार्यक्रम में मौजूद चेयरमैन राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव , जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी , विनय पाण्डेय , प्रबंधक निलेश साहू आदि लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे । इस दौरान गौशाला की संचालक ममता पाण्डेय ने मुख्य अतिथि सहित मौजूद अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेट कर उन्हें सम्मानित किया । कार्यक्रम के अंत में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी व अन्य अतिथियों ने गोवंश को गुड़ व पुड़ी खिलाई । कार्यक्रम की अध्यक्षता बी के रॉय ने किया । इस दौरान समाजसेविका एवं गंगा समग्र की प्रांत संपर्क अधिकारी नीलम पाल , भोजपुरी संगम मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक एवं प्रसिद्ध समाज सेवी अजीत सिंह, प्रदेश सरकार के अपर श्रमायुक्त एवं पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय , लखनऊ से सेवा निवृत बी के राय, चेयरमैन राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव , जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी , पुलिस इंस्पेक्टर संतोष शर्मा , यूबीएस कॉन्वेंट के प्रबंधक निलेश कुमार साहू शाहू, गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष व समाजसेवी विनय कुमार पांडेय, अंजना पाण्डेय , वृद्धा आश्रम मंझनपुर के संचालक, प्रबंधक आलोक राय एवं सावित्री गौशाला की प्रबंधक ममता पांडेय , दीपक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *