Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS; हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती गांव में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। बैठक का आयोजन इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडवोकेट मोहम्मद मोनिस की ओर से किया गया। उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए बताया कि वे आगामी जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 45 से पार्टी टिकट के दावेदार हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज मंडल के कॉर्डिनेटर सतीश जाटव शामिल हुए। उन्होंने एडवोकेट मोनिस को पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्ग की आवाज बनकर कार्य करें। बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े कई लोगों ने भी बसपा का दामन थामते हुए पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया। पार्टी में शामिल होने वालों में सलामत उल्ला, मोहम्मद शकील (जहाजी), हामिद अली, मुकीम उद्दीन, सैफुल्ला, मोहम्मद इस्माइल, फैज उल्ला सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में बसपा के हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष गुलशन कुमार गौतम, विधानसभा प्रभारी सुनील गौतम, महेंद्र कुमार गौतम, विजय कुमार सैनी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।