Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश कार्यालय प्रभारी पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज का जन्मदिन रविवार को राज भवन बेंती में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष कुलदीप पटेल, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव सहित समर्थक लोग मौजूद रहे।पूर्व प्रमुख पंकज सिंह ने अपने जन्मदिन पर कहा मैं अपने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे जन्मदिन को इतना यादगार बनाया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे और अधिक ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें, ताकि मैं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के लिए और अधिक काम कर सकूं।मैं राजा भइया का विशेष आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे इस पद पर बैठाया और मुझे जनसेवा का अवसर दिया। मैं उनके नेतृत्व में काम करने में गर्व महसूस करता हूं.