Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस
PRATAPGARH NEWS: लालगंज तहसील परिसर स्थित पत्रकार भवन में रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लेखन व पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मान का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। महासंघ के पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार को मजबूत बनाये रखने के लिए स्वस्थ लेखन पर जोर दिया। मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि जनकल्याणकारी सोच के साथ आलोचना का पहलू सदैव सुधारात्मक परामर्श पर केन्द्रित होना चाहिए। उन्होने कहा कि मीडिया अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की मुख्य भूमिका के साथ देश व समाज का सम्बल है। विशिष्ट अतिथि संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने भी पत्रकारिता के योगदान का बखान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के तहसील इकाई अध्यक्ष विकास मिश्र वं संचालन महामंत्री साकेत मिश्र ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र , शैलेन्द्र मिश्र, साकेत मिश्र, संदीप मिश्र राहुल, मुकेश सिंह, लवलेश शुक्ल, मुकेश तिवारी, अमन सिंह को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता सम्मान के तहत अंगवस्त्ऱम् तथा सम्मान पत्र प्रदान किया। वही सामाजिक न्याय व समरसता के लिए एसडीएम शैलेन्द्र तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल महेश ने रामचन्द्र त्रिपाठी, सुनील सिंह मोनू, अधिवक्ता मोनू पाण्डेय, समाजसेवी दिनेश सिंह को भी माल्यार्पण तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अधिवक्ता धीरेन्द्र मिश्र, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, नितिन मिश्र, प्रवीण शुक्ला आदि रहे।