Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सैनी पुलिस व एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार
KAUSHAMBI NEWS सैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग तीन लाख की कीमत का 11 किलो 558 ग्राम गांजा बरामद किया है । जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को सैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सैनी धर्मेंद्र सिंह मयफोर्स व एसओजी टीम द्वारा रामपुर धमावा स्थित ससुर खदेरी नदी के पुल पर खड़ी बोलोरो नियो कार की चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त 2 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 किलो 558 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत तीन लाख रू०), 01 अदद बोलोरो नियो कार बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना सैनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया । थाना प्रभारी सैनी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से बरामद अवैध गाँजा के बारे में पूछने पर बताया गया कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक व्यक्ति लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर यह हमें देकर गया था, जिसका हम नाम पता नहीं जानते है, इस गाँजे को हमलोग अपने खेत में काम करने वाले मजदूरों को पीने के लिए दे देते है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी प्रतीक सिंह पुत्र लवलेश सिंह व लवलेश सिंह पुत्र भईयाराम के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।