Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMB NEWS: सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के नजदीक हाईवे पर धर्म कांटा के पास एक चालक ट्रक बैंक कर रहा था इस दौरान प्रयागराज की ओर से जा रहे दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार गिर गया हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई व बाइक में बैठे लोग बाल बाल बच गए , आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है । बताया जाता है कि सैनी कोतवाली के लोहदा निवासी सर्वेश पुत्र जितेंद्र व बांटे पुत्र अमर रविवार की दोपहर बाइक से अजुहा बाजार जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार अजुहा कस्बे के नजदीक पहुंचे तभी धर्म कांटा के पास एक ट्रक बैंक कर रहा है इस दौरान प्रयागराज की ओर से कानपुर की ओर जा रहा सरिया लदी ट्रक में ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार गिर गया इस दौरान बाइक में बैठे लोग बाल बाल बच गए व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई । हादसा देख आसपास मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।