Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: भाजपा मंडल अदलहाट द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन मौर्य पैलेस लान हाजीपुर अदलहाट मे किया गया।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मीरजापुर की जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में मातृशक्ति के लिए जो उत्थान व योजनाएं धरातल पर उतारकर मातृशक्ति को लाभ दिलाया है । उसकी चर्चा करते हुए मातृशक्ति को मोदी जी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी जी सबसे अधिक महिला वर्ग की चिंता करते हैं उनके उत्थान के लिए उनका राजनीतिक में वर्चस्व देने के लिए 33% आरक्षण भी मोदी सरकार ने किया हम सबको मातृशक्ति को मोदी जी का ऋणी होना चाहिए । क्योंकि उन्होंने देश के उत्थान और विकास के साथ हर वर्ग का उत्थान व विकास की योजना बनाते हुए उसकी क्रियान्वित करने का पूरा-पूरा प्रयास किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा सिंह पटेल ने बताया कि आज के युग में मातृशक्ति देश के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निर्वहन कर सकती है। भाजपा के लिए मातृशक्ति हमेशा निर्णायक मतदाता के रूप में रहती है इन्होंने बढ़-चढ करके मोदी जी के कार्यकाल के बाद भाजपा को मजबूती प्रदान की है और आज की संख्या से यह सिद्ध होता है कि मोदी जी की लोकप्रियता व भाजपा की लोकप्रियता मातृशक्ति के दिलों में है आज आपकी उपस्थिति हम सबको गौरवान्वित करती है l कार्यक्रम को अभियान जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय ने संबोधित करते हुए बताया कि मातृशक्ति के लिए लखपति दीदी बनाना मोदी जी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक प्रयास था जो सफल रहा l
मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार जायसवाल ने बुके अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सुश्री कल्पना गुप्ता एवं संचालन लक्ष्मी मोदनवाल ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से मंडल मंत्री स्वाति सोनकर रीता गुप्ता सुमन मौर्य अनुप्रिया कुलवंती सरोज रेखा संगम ममता वंदना निशा शीला चंदा पूनम सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही ।