Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

रामकृष्ण पाल जिला मंत्री और संजय श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित
JAUNPUR NEWS: ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे। अधिवेशन में सर्वसम्मति से डॉ. फूलचंद्र कन्नौजिया को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया, जबकि रामकृष्ण पाल को जिला मंत्री और संजय श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में दुर्गेश तिवारी, संगठन मंत्री मीना रानी, धर्मेंद्र राय, संयुक्त मंत्री अमित सिंह तथा कोषाध्यक्ष सुजीत यादव को चुना गया। संरक्षक आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण रूप से विश्वास है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगठन की मंशा पर खरा उतरने का काम करेंगे। कहा कि अध्यक्ष कर्मचरियाओं के हित का मुद्दा अत्यंत मजबूती से उठायेंगे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने चौथी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कहा कि वह हमेशा संगठन की उम्मीद पर खरा उतरते हुए न्याय की हर संभव लडाई लड़ेंगे। विशिष्ट अतिथि देवेश कुमार यादव जिला मंत्री रहे। इस अवसर पर कृष्ण कुमार मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कृतिका मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, विपिन यादव, प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विकास खण्डों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।