251 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना विन्ध्याचल, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने छोटकी महुवरिया रेहड़ा पुल के पास से राजदेव सिंह उर्फ रज्जे (जिगना निवासी) और राहुल जायसवाल (विंध्याचल निवासी) को 251 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 25,000 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया । दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे बाहर से हेरोइन थोक में लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर विंध्याचल और आसपास के इलाकों में फुटकर बेचते हैं। इससे उन्हें अच्छी कमाई होती है, जिसे वे आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करते हैं। घटना में शामिल मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *