प्रोजेक्ट नई किरण के तहत दस परिवारों को मिलाया

AURAIYA NEWS: जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया जिसमें रविवार को महिला थाना ककोर मे क्रमशः 35 फाइलें दायर की गई जिनमें क्रमशः 10 परिवार जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *