यातायात माह के अन्तर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान

AURAIYA NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र व  क्षेत्राधिकारी यातायात पृथुयशश्य पुनीत मिश्र के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात द्वारा मय यातायात पुलिसबल जनपद में निम्नवत जागरूक कार्यक्रम व प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी – “यातायात नियमों का रखो ध्यान, दुर्घटनाओं पर लगाओ पूर्ण विराम ।” दुर्घटना पर अकुंश लगाने हेतु जनपद मे चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधारीकरण हेतु निरीक्षण किया गया तथा ब्लैक स्पॉट पर आने-जाने वाले लोगो को दुर्घटना से बचने हेतु यातायात नियमों को लेकर जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद मे कुल 10 चौराहे/तिराहों पर लगभग 354 लोगो को यातायात पुलिस द्वारा जागरूक करते हुए उन्हें शासन द्वारा चलायी जा रही राह-वीर योजना के अन्तर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि (25000 रु0) के बारे मे विस्तृत रूप से जागरूक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने एवं मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने आदि यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों/जागरूकता संबंधी पम्पलेट्स वितरित कर उन्हे सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई  तथा जनपद के विभिन्न चौराहो, तिराहों व स्थानीय बाजारों आदि मे आमजन को एकत्र कर यातायात के संबंध में जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात के विभिन्न मापदंडों में चालान की कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। जनपद मे शासन के निर्देशानुसार विशेष अभियान- दो पहिया वाहन को बिना हेलमेट (चालक एवं पीछे बैठे सवारी सहित), दो पहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन का संचालन करने, प्रेशर हॉर्न, हूटर सायरन आदि नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध लोगों को जागरूक करते हुए प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए चलाया गया। जिसमें जनपद मे एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं मे कुल 372 चालान किए गए  जिसका सम्मन शुल्क 511000 है ।
03. इसके अलावा प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार प्रदेश में बिना नम्बर प्लेट के डम्पर, ट्रक आदि वाहनों के विरुद्ध चलने वाले 07 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रभारी यातायात द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना नम्बर प्लेट वाले ट्रक, डम्पर आदि के विरुद्ध अभी तक 59 चालान कर विधिक कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *