थाना बलरई पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद

ETAWA NEWS: इटावा-पुलिस ने 1 नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बलरई पुलिस द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई थाना बलरई पर सूचना प्राप्त हुई कि 01 नाबालिग बालिका अपने घर से बिना बताए कहीं चली गयी है।सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक थाना बलरई द्वारा तत्काल मिशन शक्ति केंद्र के अंतर्गत एवं ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस टीम गठित की गई। बालिका की तलाश प्रारंभ की गई।सघन तलाश एवं सतर्कता के चलते महिला आरक्षी गणों की टीम द्वारा बालिका को कुशलता पूर्वक बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द किया गया।नाबालिग बालिका को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा इटावा पुलिस, एसएसपी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बलरई की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *